আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, 20 विधायकों का कटा टिकट

Published on: January 15, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे. वहीं केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज जिले की सिराथू सीट से उम्मीदवार होंगे. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी के विधान सभा चुनाव के पहले चरण के लिए 58 में से 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. इसके अलावा दूसरे चरण के लिए 55 में से 48 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया. आज 107 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की. इन 107 सीटों में से 83 पर बीजेपी विधायक थे. 63 विधायकों को रिपीट किया गया है.

https://12 से 15 लाख नए रोजगार के अवसरों के सृजन के लिए गठित होगा ‘रोजगार मिशन’

21 नए चेहरों को मौका दिया गया है. वहीं 20 सीटिंग विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है. 107 सीटों में 44 में ओबीसी, 19 में एससी और 10 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया गया है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी की जनता में नई आशा और नया भरोसा है. सीएम योगी की सरकार ने गुंडों, भ्रष्टाचरियों और दंगाइयों पर नकेल कसी है. सीएम योगी की सरकार ने दंगारहित शासन यूपी में दिया है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि यूपी में विकास तेजी से हुआ है. सबसे बड़ा एयरपोर्ट यूपी में बन रहा है. जो उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य के रूप में जाना जाता था वो आज प्रगति के रास्ते पर तेजी से बढ़ रहा है. हमें विश्वास है कि 2022 के लोकतंत्र के पर्व में यूपी की जनता हमारे गठबंधन को फिर से आशीर्वाद देगी. देखिए  सूची-

https://पीएम मोदी का ऐलान- हर साल 16 जनवरी को मनाया जाएगा ‘नेशनल स्टार्ट-अप डे’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now