बसना. नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने गुरूवार को नगर पंचायत बसना के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी. महासमुंद जिले की शेष पालिकाओं और पंचायतों की सूची सोमवार को जारी कर दी गई थी.
http://लैम्प्स प्रबंधक को निलंबित और आरएईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

http://कांग्रेस की सूची अब तक जारी नहीं, बावजूद 4 नामांकन जमा
धान खरीदी प्रभारी के खिलाफ गबन का मामला दर्ज
महासमुंद. सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के सागरपाली धान खरीदी केंद्र में धान गबन करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सहकारी संस्था के उप पंजीयक जीएस शर्मा की रिपोर्ट पर समिति प्रबंधक एवं धान खरीदी प्रभारी मोतीलाल प्रधान के खिलाफ धान की अफरा-तफरी के आरोप में धारा 409 के तहत अपराध दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार उप पंजीयक 2 दिसंबर रात पौने 10 बजे धान खरीदी केंद्र सागरपाली पहुंचे. जहां स्टॉक का मिलान करने पर 7107 कट्टा धान पाया गया था जबकि 7264 कट्टा धान की खरीदी हो गई थी. 157 कट्टा धान कम पया गया. जिसके बाद उप पंजीयक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.
सहकारिता विस्तार अधिकारी को नोटिस
महासमुंद. कमिश्नर रायपुर जी आर चुरेन्द्र ने बुधवार को तुमगांव और बिरकोनी के धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया. कमिश्नर ने इन केंद्रों में अभी तक खरीदे गए धान, उनके रख रखाव और अन्य व्यवस्था का मुआयना किया. इन केंद्रों ने प्रतिदिन 02 हजार क्विं टल धान आ रहा है. कमिश्नर ने कहा कि रायपुर संभाग में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बाद किसानों के शेष धान के विक्रय के लिये मंडी के माध्यम से व्यवस्था की जाएगी. इसके लिए कलेक्टर मंडी के व्यापारियों, मिलर्स, विभागीय अधिकारियों और संबंधित लोगों की कार्यशाला आयोजित करेंगे. मंडी प्रांगण में लाइसेंसी व्यापारियों, छोटे व्यापारियों, किसानों, बिचौलिए द्वारा लाये गए धान को बोली लगाकर खरीदने की व्यवस्था की जाएगी. निरीक्षण के दौरान सहकारिता विस्तार अधिकारी अनिष्क कुमार दीवान को लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस दिया है.







