नारायणपुर. नक्सलियों ने शुक्रवार रात भाजपा जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की गोली मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक करीब 4-5 नक्सली सागर साहू के छोटे डोंगर स्थित घर पहुंचे थे. यहां सोफे पर बैठ टीवी देख रहे सागर साहू की कनपटी पर बंदूक रखकर गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल की तरफ भाग निकले हैं. वारदात के बाद सागर साहू के परिजन तुरंत उन्हें अस्पताल लेकर गए. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने वारदात को अंजाम दिया है.
https://गोबर खरीदी में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित
हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह का फैसला सराहनीय : मुख्यमंत्री
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज द्वारा आयोजित सामाजिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद और उनके सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी. आदर्श विवाह कार्यक्रम में आज 108 जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ हरदिहा साहू समाज रायपुर द्वारा हाई स्कूल परिसर, डूंडा में आयोजित सामाजिक आदर्श विवाह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि खर्चीली शादी जैसी सामाजिक बुराई से निजात पाने के लिए हरदिहा साहू समाज ने सबसे पहले सामूहिक विवाह का फैसला किया है, इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है. उन्होंने कहा कि समाज में सबकी सहमति और सबकी भागीदारी से सामूहिक विवाह का अभूतपूर्व फैसला लिया वह सराहनीय है.
https://अतरंगी पहनावे से सुर्खियां बंटोरने वाली उर्फी जावेद ने अब इस गाने में दिखाए जलवे







