नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने निजी क्षेत्र की प्रमुख मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों की इंटरनेट एवं कॉल की दर बढ़ने को लेकर सोमवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए गरीबों की जेब काट रही है. उन्होने ट्वीट किया कि भाजपा पिछले 6 सालों से मोबाइल इंटरनेट और कॉल सस्ता करने की डींगें हांकती थी. अब इसकी भी हवा निकल गई. प्रियंका ने दावा किया कि भाजपा ने बीएसएनएल और एमटीएनएल को कमजोर किया और बाकी कंपनियों के लिए कॉल और डेटा महंगा करने का रास्ता खोला.
http://राजधानी में मिली महिला और बच्चे की अधजली लाश, जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने अमीर दोस्तों को फायदा पहुंचाने के लिए लगातार जनता की जेब काट रही है. प्रियंका गांधी के साथ ही कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी सरकार पर निशाना साधा. प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि यह उपभोक्ताओं की जेब में डकैती जैसा काम है. पहले उनको सस्ती कॉल, सस्ते डाटा दे करके रिझाया गया और उसके बाद अब उनकी जेब से पैसे वसूले जा रहे हैं. हम सरकार से मांग करते हैं कि प्राइवेट कंपनियों को ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह काम करने से रोका जाए.
http://नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा के पितृपुरुष और मंत्री के गृहनगर में होगा महासंग्राम









