আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भाजपा ने छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों के प्रभारियों का किया ऐलान

Published on: September 9, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 15 राज्यों में अपने नए प्रभारियों और सह प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि जेपी नड्डा ने तय नामों की सूची पर मुहर लगाते हुए उसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है. जारी की गई सूची के मुताबिक विनोद तावड़े को बिहार, ओम माथुर को छत्तीसगढ़, बिप्लब कुमार देब को हरियाणा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड, प्रकाश जावडेकर को केरल, राधामोहन अग्रवाल को लक्षद्वीप, पी मुरलीधर राव को मध्य प्रदेश,

https://झोपड़ी में सो रहे बुजुर्ग को हाथी ने सूंड से खींचकर निकाला, फिर मार डाला

विजय रूपाणी को पंजाब और चंडीगढ़, तरुण चुघ को तेलंगाना, अरुण सिंह को राजस्थान, महेश शर्मा को त्रिपुरा, मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल और संबित पात्रा को पूर्वोत्तर का प्रभारी बनाया गया. सांसद हरीश द्विवेदी को बिहार, विधायक नितिन नबीन को छत्तीसगढ़, सांसद डॉ. राधामोहन अग्रवाल को केरल, पंकजा मुंडे और डॉ. रमाशंकर कठेरिया को मध्य प्रदेश, नरिंदर सिंह रैना को पंजाब, अरविंद मेनन को तेलंगाना, विजया राहटकर को राजस्थान, अमित मालवीय और आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल और रितुराज सिन्हा को नॉर्थ ईस्ट प्रदेश का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है.

https://दो और नए जिलों का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में जिलों की संख्या हुई 33

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now