बसना. भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य पीयूष मिश्रा ने चुनावों के परिणाम के बाद कहा है कि यह साबित हो गया है कि वैश्विक महामारी से लड़ने में मोदी सरकार सफल रही है तथा जो सेवा कार्य केंद्र सरकार ने किए उसका ही यह प्रभाव है कि हमने चुनाव में सफलता हासिल की है. विदित हो कि विगत दिनों बिहार में विधानसभा चुनाव के साथ साथ कर्नाटक, गुजरात, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश में उपचुनाव सम्पन्न हुए एवं 10 नवम्बर को सभी राज्यों के परिणाम सामने आए हैं. एक ओर जहां बिहार में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिली है.
वहीं मध्यप्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान की सरकार को जनता ने दोनों हाथों से आशीर्वाद दिया और उन्होने भी सफलता हासिल की है. इसके साथ-साथ और अन्य राज्यों में भी भाजपा को अन्य पार्टियों से ज्यादा सीटें मिली है. इससे यह साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी एवं देश के प्रधानमंत्री ने जिस सेवा भाव से कोरोनाकाल मे लोगों का ख्याल रखा वह कारगर था. बीस लाख करोड़ का राहत बजट, महिलाओं को 3 महीने तक फ्री गैस, 3 महीने तक जनधन खातों में 500 रुपए, देश के सभी बीपीएल कार्डधारियों को 3 महीने तक मुफ्त में चावल देकर इस वैश्विक महामारी से लड़ने में माननीय मोदी जी ने आम जनता की मदद की थी.
http://एक्टर आसिफ बसरा ने की खुदकुशी, पालतू कुत्ते की रस्सी से लगाया फंदा
मजेदार बात यह है कि विपक्ष हमेशा से कोरोना काल में सरकार को घेरने का प्रयास करती है और जिस राज्य में चुनाव सम्पन्न हुए हैं वहां के सबसे अधिक मजदूर कोरोना काल में दूसरे राज्य कमाने खाने गए थे और अभी उन्ही मतदाताओं ने एनडीए को भर-भर को वोट दिया है इससे यह सिद्ध होता है कि मोदी जी ने और केंद्र सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है. पीयूष ने आगे कहा कि इसके साथ-साथ मैं मरवाही के जनादेश का भी सम्मान करता हूँ और कांग्रेस प्रत्याशी को जीत की बधाई देता हूँ लोकतंत्र में हार जीत होती रहती है. भारतीय जनता पार्टी ने भी मरवाही में जी तोड़ मेहनत की है और आगे भी भाजपा का एक-एक सिपाही अपनी पूरी ताकत से लड़ता रहेगा.
किसानों से लेकर मकान खरीदारों तक को राहत, जानिए मोदी सरकार की 12 घोषणाएं https://t.co/WUE3jeZVlU
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 12, 2020







