नई दिल्ली. फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक 53 साल के बसरा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के मैक्लोडगंज में एक कैफे के पास खुदकुशी की. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने पालतू कुत्ते की रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी. हालांकि अभी खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चला है. एक्टर ने यह खुदकुशी आज दिन में सुबह 11.30 बजे की. पुलिस को खुदकुशी की जानकारी 12.30 बजे मिली थी. आसिफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
http://किसानों से लेकर मकान खरीदारों तक को राहत, जानिए मोदी सरकार की 12 घोषणाएं
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के SSP विमुक्त रंजन ने बताया कि फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा धर्मशाला में एक निजी परिसर में मृत पाए गए. उन्होंने फांसी लगाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है, ये साफ नहीं हो पाया है. बता दें कि आसिफ 1998 से फिल्मों में एक्टिव थे. उन्होंने वो, ब्लैक फ्राइडे, जब वी मेट, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई, कृष 3 और हिचकी जैसी फिल्मों में काम किया था. होस्टेजेस और पाताललोक जैसी हिट वेब सीरीज में भी उन्होंने अहम भूमिकाएं निभाईं थीं.
http://फ़ोन से तुरंत हटाएं ये 7 ऐप्स, आपके अकाउंट से उड़ा सकते हैं पैसे
Film actor Asif Basra was found hanging in a private complex in Dharamshala. Forensic team is at the spot and police is investigating the matter: SSP Kangra Vimukt Ranjan. #HimachalPradesh (Picture credit: Asif Basra's website) pic.twitter.com/nxpWNLi8VU
— ANI (@ANI) November 12, 2020










