नई दिल्ली. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीटों का बंटवारा हो गया है. 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में जेडीयू को 122 सीटें मिली है, इसमें से जेडीयू अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीटें देंगी, इस तरह से जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. भाजपा को 121 सीटें मिली है. भाजपा अपने कोटे से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को कुछ सीटें देंगी. आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की. नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए अपने काम के दम पर राज्य में चुनाव लड़ेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि अगर आज रामविलास पासवान जी स्वस्थ रहते, तो ये परिस्थिति पैदा नहीं होती.
http://5 एकड़ से अधिक भूमि धारक हितग्राहियों के बीपीएल राशन कार्ड होंगे निरस्त
उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ेगी तो हम चुनाव आयोग को लिखकर देंगे, कि एनडीए से जुड़े सिर्फ चार दल ही प्रधानमंत्री के चित्र का इस्तेमाल कर सकते हैं, अन्य किसी को प्रधानमंत्री का चित्र इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं होगा. संख्या चाहे जिसकी जितनी आए, लेकिन मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ही बनेंगे. इसके लेकर किसी को कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए. इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही भाजपा चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी, इसमें किसी प्रकार के शक की गुंजाइश नहीं है. संजय जायसवाल ने कहा कि एनडीए के नेता चाहते हैं कि रामविलास पासवान जल्द स्वस्थ हो जाएं, लेकिन बिहार में भाजपा नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी. इस बारे में पूरी स्पष्टता है.
http://मिर्जापुर 2 का ट्रेलर रिलीज, फिर से दिखेगा कालीन भैया का ‘भौकाल’









