पिथौरा. क्षेत्र की महिला स्वसहायता समूह को बिहान योजना के तहत स्वरोजगार हेतु दिए गए ऋण से महिला समूह द्वारा निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी एवं बिक्री हेतु शहीद भगत सिंह खेल मैदान में समूह द्वारा विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं. महिला समूह द्वारा लगाए गए उत्पादों में अनेक उत्पाद विभिन्न कंपनियों के दिखाई दिए. स्थानीय पत्रकारों ने जब इन उत्पादकों के फोटो लेने प्रारंभ किए तब इन्हें हटाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई. बिहान योजना के तहत शनिवार को खेल मैदान में महिला स्वसहायता समूह बिहान मेला का आयोजन किया गया. इस मेला में कोई तीन दर्जन स्वसहायता समूह अपना स्टॉल लगाकर इसका अवलोकन कर खरीदने वालों की प्रतीक्षा करते रहे पर सूचना एवं प्रचार प्रसार के अभाव में समूह के स्टॉल पूरी तरह खाली रहे जिसके कारण शासन की मंशा पूरी नहीं हो पाई.
https://असम राइफल्स के काफिले पर हमला, कमांडिंग अफसर, उनकी पत्नी-बेटे समेत कई जवान शहीद
असली नोटों की माला 680 रुपए
मेले में शामिल एक स्टॉल पर असली 20 रुपए के नोटों की माला दिखी जिसकी कीमत 680 रुपए रखी गई थी. इसके अलावा मेला में पोपट मिक्चर एवं अन्य सामग्री भी रखी गई थी.
https://बढ़ते प्रदूषण पर SC सख्त, कहा- लॉकडाउन लगाने पर भी हो विचार
पत्रकारों को दूर रखा गया
बिहान मेला आयोजकों द्वारा स्थानीय पत्रकारों को पूरी तरह दूर रखा गया. पत्रकारों को शासकीय कार्यक्रमों की जानकारी से दूर रखने के कारण पत्रकारों में भी आक्रोश दिखाई दिया.







