नई दिल्ली. मणिपुर में असम राइफल्स के काफिले पर आतंकियों ने बड़ा हमला कर दिया है. शनिवार को चूड़ाचांदपुर जिले के सिनघाट सब-डिवीजन में यह हमला हुआ है. आतंकियों के हमले में 46-असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर विप्लव त्रिपाठी, उनके बेटे, पत्नी और 3 जवानों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार पहले से घात लगाकर बैठे आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया. असम राइफल्स यूनिट के काफिले में क्विक रिएक्शन टीम के साथ ही कमांडिंग ऑफिसर और उनका परिवार भी शामिल था.
https://बढ़ते प्रदूषण पर SC सख्त, कहा- लॉकडाउन लगाने पर भी हो विचार
वारदात के बाद पूरे इलाके को घेर कर तलाश शुरू कर दिया गया है. हमले के पीछे मणिपुर की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया जा रहा है. मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को जल्द सजा दिए जाने की बात कही है. सीएम बिरेन सिंह ने ट्वीट किया- 46 असम राइफल्स के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं. इसमें सीओ और उनके परिवार समेत कुछ कर्मियों की मौत हो गई. राज्य के बल और अर्धसैनिक बल पहले से ही आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रहे हैं. दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
https://कोरोना के बाद नोरोवायरस ने बढ़ाई चिंता, केरल में 13 मामलों की पुष्टि









