नई दिल्ली. पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर है. अब आपको ई-केवाईसी के लिए आधार सेवा केंद्रों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक है तो आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी घर बैठे पूरी कर सकते हैं. पीएम किसान पोर्टल पर आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण कुछ दिन के लिए स्थगित हुई थी, जो अब बहाल हो गई है. इसके अलावा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के लिए आप निकटतम सीएससी केंद्रों से संपर्क कर सकते हैं. बता दें कि पीएम किसान की अगली या 11वीं किस्त का वैसे तो इंतजार देश के करीब 12.50 करोड़ किसानों को है, लेकिन अगर आपने e-KYC नहीं पूरी की है तो 2000 रुपए की किस्त लटक सकती है.
https://समय पर नहीं दी जानकारी, 7 जनसूचना अधिकारी पर 25-25 हजार रुपए अर्थदंड
पीएम किसान पोर्टल पर आधार आधारित ई-केवाईसी फिर से शुरू हो गई है और बेहद आसानी से आप अपने घर बैठे मोबाइल या लैपटॉप से कर सकते हैं. इसके लिए कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है. इसलिए अगर आपको अगली किस्त बिना किसी रुकावट के पाना है तो 31 मई तक इसे जरूर पूरा कर लें. यह भी खबर है कि 1 मई से 30 जून के बीच सरकार की तरफ से सोशल ऑडिट कराया जा रहा है. इस ऑडिट में ग्राम सभा के जरिए पात्र और अपात्र लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी. इसके बाद सूची से अपात्रों के नाम हटाए जाएंगे और पात्र लोगों के नाम जोड़े जाएंगे.
https://SBI अलर्ट : इन नंबर्स से आए कॉल तो ना करें रिसीव, वरना खाली हो सकता है बैंक अकाउंट










