नई दिल्ली. राजस्थान की सियासत में एक नया भूचाल आ गया है. शनिवार शाम को एक बैठक के बाद राजस्थान कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है. इस मामले में रविवार को दोपहर 2 बजे मीटिंग होनी है. राजस्थान मंत्रिपरिषद की बैठक शनिवार शाम मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई जिसमें सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे दे दिए. यह जानकारी राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद दी. इस बैठक के बाद खाचरियावास ने कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री गहलोत की अध्यक्षता में हुई.
https://VIDEO : छक्का पड़ने के बाद शाहीन अफरीदी ने बांग्लादेशी बल्लेबाज को मारी बॉल
जिसमें सभी मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं. कांग्रेस विधायकों को रविवार को दोपहर 2 बजे पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुलाया गया है. उसके बाद का कार्यक्रम गहलोत व पार्टी के प्रदेश प्रभारी अजय माकन तय करेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को संबोधित करके इस्तीफे दिए जाते हैं उसके बाद मंत्रिमंडल पुनर्गठन की प्रक्रिया होती है. इस आशय का प्रस्ताव पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने रखा. सूत्रों ने बताया कि नए शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होने की संभावना है.
https://‘अंतिम’ का नया गाना ‘कोई तो आएगा’ रिलीज, एक्शन में सलमान खान









