আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

PCC चीफ का बड़ा बयान- छत्तीसगढ़ के 60% अनुसूचित क्षेत्र में शराबबंदी संभव ही नहीं

Published on: February 12, 2022
---Advertisement---

अंबिकापुर. शराबबंदी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में 60 प्रतिशत अनुसूचित क्षेत्र है. ऐसे में शराबबंदी करना ठीक नहीं है. शराबबंदी पर फैसला सरकार को लेना है. अंबिकापुर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए मोहन मरकाम ने कहा कि बीजेपी 15 सालों तक सत्ता में रही. उन्होंने वादा किया था 2100 रुपए धान का समर्थन मूल्य देंगे. हर परिवार को नौकरी देंगे. बेरोजगारी भत्ता देंगे. क्या उन्होंने ये सब वादे पूरे किए. उन्होने कहा कि मैं भी आदिवासी क्षेत्र से हूं. हमारे में मरने से लेकर नेग तक के कार्यक्रम में महुए के फूल का हो और सोमरस का इस्तेमाल होता है.

https://WI के खिलाफ टी20 सीरीज से राहुल-अक्षर बाहर, इन्हें मिला मौका

आपने देखा होगा वेद पुराणों में इसके बार में. उन्होंने कहा कि अभी तो हमारी संस्कृति में ये चल रहा है. ऐसे में इन 60 प्रतिशत क्षेत्रों में तो संभव नहीं है कि शराबबंदी हो. रही बात 40 प्रतिशत क्षेत्र की बात तो सरकार को इस पर फैसला लेना है. दरअसल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम शुक्रवार को अंबिकापुर में सरगुजा संभाग के लिए डिजीटल सदस्यता अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. यहां उन्होंने जिला, ब्लॉक समेत तमाम पदाधिकारियों से चर्चा की. इस कार्यक्रम के तहत कांग्रेस ने फरवरी महीने के अंत तक 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है.

https://2 साल पूर्व अपहृत किशोर को पुलिस ने महाराष्ट्र से ढूंढ निकाला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now