नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स (RR) को टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में ही बड़ा झटका लगा है. हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं. उनकी फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को जानकारी दी कि पंजाब किंग्स के खिलाफ सोमवार को टीम के पहले मैच में फील्डिंग के दौरान उनकी उंगली चोटिल हो गई थी. फ्रेंचाइजी ने बताया कि इसके बाद जांच में पता चला कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर है, जिससे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से वह आईपीएल के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए. राजस्थान रॉयल्स में हर कोई उन्हें रॉयल्स परिवार के अहम सदस्य मानता है. हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.
http://कोरोना की सभी जांच दरों में कमी, आरटीपीसीआर 550 रुपए में होगा
हमें इस बात की खुशी है कि बेन अपने मूल्यवान सहयोग देने के लिए टीम के साथ बने रहना चाहते हैं. हम उनके संभावित विकल्पों की समीक्षा करेंगे. इससे पहले ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट में उनके हाथ में फ्रैक्चर की बात कही गई थी. ब्रिटिश अखबार ‘इंडिपेंडेंट’ के मुताबिक, स्टोक्स ने क्रिस गेल के कैच को लपकने के लिए डाइव लगाते हुए अपने बाएं हाथ में फ्रैक्चर कर लिया है. अखबार की खबर के मुताबिक मैच में इससे पहले कैच का एक मौका गंवाने के बाद, स्टोक्स ने लॉन्ग ऑन से दौड़ लगाते हुए डाइव लगाकर बल्लेबाज को चलता किया. इसके बाद टीम के साथी खिलाड़ियों के साथ जश्न मनाते हुए उन्हें असहजता महसूस हुई.
http://IPL 2021 : MI की सीजन में पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में KKR को 10 रन से हराया











