नई दिल्ली. सोने-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 388 रुपए गिरकर 47,917 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया. एचडीएफसी सिक्योरिटीज का कहना है कि अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड्स में उछाल से गोल्ड पर दबाव है. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,305 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. इसी तरह चांदी भी 920 रुपए की गिरावट के साथ 69,369 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले कारोबारी सत्र में 70,289 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी.
http://जूही चावला की 5जी वाली याचिका खारिज, HC ने ठोंका 20 लाख का जुर्माना
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों क्रमश: 1,870 डॉलर और 27.35 डॉलर प्रति औंस पर करीब करीब स्थिर रहे. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटीज रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा कि पॉजिटिव अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों से डॉलर और बॉन्ड यील्ड को बढ़ावा मिलने के बाद सोने की कीमतें लगभग दो हफ्ते के निचले स्तर पर आ गईं. बहरहाल, अब मई के गैर-कृषि पेरोल आंकड़ों की प्रतीक्षा की जा रही है.
http://खबर का असर : बाहर से लौटै मजदूरों का कोरोना टेस्ट, 32 में 24 पॉजिटिव









