नई दिल्ली. वैश्विक बाजार और डॉलर के मुकाबले रुपए में कमजोरी के बाद सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है. वैश्विक बाजार में इस कमजोरी के बाद आज 10 ग्राम सोने का भाव 239 रुपए बढ़ गया. सोने के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली. प्रति किलो चांदी के भाव में 296 रुपए का इजाफा हुआ है. मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 239 रुपए बढ़कर 41,865 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच गया. वैश्विक बाजार की बात करें तो आज सोने का भाव 1,588 डॉलर प्रति आउंस रहा.
http://महिला डॉक्टर को झांसा देकर घर बुलाकर अनाचार, आरोपी गिरफ्तार
सोने की कीमतों में तेजी के साथ-साथ आज चांदी में भी तेजी देखी गई. आज चांदी के भाव में 296 रुपए प्रति किलो ग्राम का इजाफा हुआ, जिसके बाद आज का नया भाव 47,584 रुपए हो गया है. वैश्विक बाजार में चांदी का भाव 17.88 डॉलर प्रति आउंस हो गया है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने बताया कि आज डॉलर के मुकाबले रुपए में 10 पैसे तक की गिरावट देखने को मिली. वहीं, मार्च तिमाही में एप्पल इंक के नतीजों को लेकर अनुमान लगाया गया है कि इस तिमाही में रेवेन्यू में गिरावट आ सकती है. इस अनुमान के बाद से ही सोने में खरीद बढ़ने लगी.
http://5 लाख रुपए की रिकवरी, प्रशासन ने नहीं माना चुनाव अयोग्य, फिर बन गईं सरपंच










