रायपुर. एक स्टील कंपनी के सीईओ को आजाद चौक पुलिस ने मंगलवार को महिला डॉक्टर से अनाचार मामले में गिरफ्तार किया है. आरोप है कि डॉक्टर को मेडिकल व्यवसाय का झांसा देकर आरोपी ने अपने घर बुलाया. यहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और अनाचार किया. जानकारी के मुताबिक कबीर नगर निवासी महिला होम्योपैथी डॉक्टर शादीशुदा हैं और उनका एक बच्चा भी है. महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि आरोपी देवेंद्र कुशवाहा उसके पास उपचार कराने के लिए आता था. इस बीच जान पहचान हुई तो देवेंद्र ने डॉक्टर को साथ में अस्पताल खुलवाने की बात कही. इस पर उन्होने इनकार कर दिया. इसके बाद देवेंद्र ने फिर साथ में मेडिकल बिजनेस के लिए कहा.
http://5 लाख रुपए की रिकवरी, प्रशासन ने नहीं माना चुनाव अयोग्य, फिर बन गईं सरपंच
इस पर वह उनकी बातों में आ गई. दिसंबर में देवेंद्र के बुलाने पर वह बिजनेस की बातचीत के लिए आजाद चौक स्थित उसके घर पहुंची. आरोप है कि वहां देवेंद्र ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे दिया. पीने के बाद वह बेहोश हो गई तो उससे अनाचार किया. आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिया और डॉक्टर को बार-बार मिलने बुलाता. डॉक्टर से पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का झूठा मामला भी दर्ज करा दिया. प्रताड़ना के केस में महिला थाने में काउंसलिंग के लिए पहुंची थी. महिला के साथ उनकी मां और भाई भी थे. इस दौरान ही सारी बात सामने आई. जिसके बाद महिला के परिजनों ने आरोपी देवेंद्र को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मारपीट के मामले में महिला के परिजनों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है.







