আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारतीय टीम को बड़ा झटका, एशिया कप से बाहर हुए जडेजा

Published on: September 2, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा एशिया कप से बाहर हो गए हैं. रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी है और वह टूर्नामेंट के बचे हुए मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे. जडेजा फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. जडेजा ने पाकिस्तान के खिलाफ हुए मुकाबले में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. टीम इंडिया सुपर-4 में पहुंच चुकी है. रविवार को टीम का अगला मुकाबला होना है. रविंद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल को टीम में शामिल किया गया है. बोर्ड ने बयान जारी कर यह जानकारी दी.

https://वनोपज संघ के अध्यक्ष पद पर प्रमोद निर्विरोध निर्वाचित

BCCI ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने मौजूदा एशिया कप में रवींद्र जडेजा के स्थान पर अक्षर पटेल को चुना है. रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वह फिलहाल बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. अक्षर पटेल को टीम में ‘स्टैंडबाय’ खिलाड़ियों में चुना गया था, वह जल्द ही दुबई में टीम से जुड़ेंगे. बता दें कि वेस्टइंडीज दौरे पर अक्षर ने बल्ले से टीम इंडिया को जीत दिलाई थी. वनडे सीरीज के दूसरे मैच में एक समय भारत की हार पक्की दिख रही थी, लेकिन अक्षर ने 35 गेंदों पर 64 रन ठोककर भारत को जीत दिला दी.

https://पर्यटक सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए लीज पर दिए जाएंगे मोटल और रिसॉर्ट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now