नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. पार्टी महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी ने भूपेंद्र सिंह सदस्य विधान परिषद को उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं. इस दौरान राज्य के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा, बस्ती से सांसद हरिश द्विवेदी, कन्नौज से सांसद सुब्रत पाठक और केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा के नाम प्रमुखता से चल रहा था.
https://भाजयुमो के प्रदर्शन के बाद एक्शन में पुलिस, 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर FIR
लेकिन तमाम अटकलों के बीच आखिरकार भाजपा ने यहां पार्टी के नए अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है. चौधरी की नियुक्ति को राजनीतिक रूप से प्रभावी जाट समुदाय को साधने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. केंद्र सरकार के विवादास्पद तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राजधानी दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में एक साल तक चले आंदोलन में जाट समुदाय ने अग्रणी भूमिका निभाई थी. चौधरी स्वतंत्र देव सिंह का स्थान लेंगे जो इस समय योगी सरकार में मंत्री हैं. मुख्यमंत्री योगी पूर्वी उत्तर प्रदेश से हैं. ऐसे में भाजपा चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त कर क्षेत्रीय संतुलन भी साधना चाहती है. चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं.
https://मर्सिडीज की पहली परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, जानिए कीमत









