আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भुवनेश्वर चोट के चलते वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर, इस खिलाड़ी को मिली जगह

Published on: December 14, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के खिलाफ 15 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन मैचों की वन-डे सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. टी20 सीरीज के दौरान भुवनेश्वर कुमार की ग्रोइन इंजरी एक बार फिर उभर गई है, यही कारण है कि उन्हें वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा है. भुवनेश्वर की जगह टीम इंडिया में शार्दुल ठाकुर को जगह मिली है.

http://धान उपार्जन केन्द्र में गड़बड़ी, दो फड़ प्रभारी सहित चार के विरूद्ध एफआईआर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इसकी जानकारी शनिवार को सुबह विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा है, ‘भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी-20 इंटरनैशनल मैच, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, के दौरान कमर में दाईं ओर दर्द की शिकायत थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने जांच में पाया कि खिलाड़ी के हर्निया के लक्षण फिर से उभर आए हैं. चोटिल भुवी की जगह शार्दुल वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किए गए हैं.’

http://गैंगरेप मामले के चार आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई 30-30 साल की सजा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now