महासमुंद. विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत मुनगासेर में सामुदायिक भवन व सीसी रोड तथा गुडेलाभांटा में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया गया. वहीं ग्राम मुनगासेर में प्राथमिक स्कूल में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया. झलप क्षेत्र में रविवार को विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री चंद्राकर थे. अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर ने की. विशेष अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर, जिला पंचायत सीमा देवानंद निर्मलकर, मोहित ध्रुव, हेमंत डड़सेना, खिलावन साहू, दारा साहू, आलोक नायक, कमलेश चन्द्राकर, मायाराम टंडन, लमकेश्वर साहू थे. इस अवसर पर आसमती दीवान, भुनेश्वर पटेल, पवन दीवान, कीर्ति कोसरिया, राजा कोशा, राजा गंभीर, अतुल गुप्ता,
http://मजदूरों को होम क्वारंटाइन कर राशन सामग्री उपलब्ध कराई जाए : चंद्रनाहू
सोनू राज, यशवंत ध्रुववंशी, यशवंत चंद्राकर, हेमंत चंद्राकर, आत्माराम मार्कण्डेय, उत्तम बंजारे, हीरा सिंह कुर्रे, अनिल कुर्रे, हेमिन बाई आदि मौजूद थे. इसी तरह बरेकेलकला में नया हाट बाजार का विधायक श्री चंद्राकर ने लोकार्पण किया. साथ ही सीसी रोड निर्माण, हाईस्कूल में आहाता निर्माण, निर्मला घाट निर्माण व नलकूप के लिए भूमिपूजन किया गया. इस अवसर पर सरपंच प्रकाश चंद्राकर, पोखन डोंगरे, प्रमोद दीवान, रवि वर्मा, पप्पू मन्नाडे, सुधारू टंडन, घनश्याम सेन, रामकुमार दिवान मौजूद थे. विधायक चंद्राकर ने कहा कि भूपेश सरकार का ध्यान शहर विकास के साथ ही गांवों की विकास की ओर है. यही कारण है कि गांवों में अब सर्वांगीण विकास होने लगा है. भूपेश बघेल सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास को प्राथमिकता दिया है. उन्होंने कहा कि जब गांव और पंचायत का विकास होगा तभी राज्य का विकास को सकेगा. गांव के विकास के लिए प्रदेश सरकार कटिबद्ध है.
http://एमपी की 40 पेटी शराब के साथ 4 गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर मुख्य तस्कर फरार







