আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एमपी की 40 पेटी शराब के साथ 4 गिरफ्तार, पुलिस को चकमा देकर मुख्य तस्कर फरार

Published on: June 14, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. बागबाहरा और खल्लारी क्षेत्र में एमपी ब्रांड की शराब खरीद कर अवैध रूप से खपाने वाला मुख्य तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला. हालांकि पुलिस ने चार तस्करों के साथ 40 पेटी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है. रविवार को कंट्रोल रूम में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर टीम ने संभावित मार्गों पर नाकेबंदी की. इस दौरान रास्ते से गुजर रही कार क्रमांक सीजी 08 जेड 6365 को रोककर कार सवार से पूछताछ की गई. बाद वाहन की तलाशी पर करीब 12 पेटी शराब पुलिस ने जब्त की. पूछताछ में कार सवार लोगों ने पुलिस को बताया कि वे शराब भिलाई से लेकर यहां कोमा निवासी हितेश साहू के पास छोड़ने के लिए आए हैं.

http://बार के जंगल से पकड़ा पैंगुलिन, बेचने की फिराक में तीन पकड़ाए

कड़ाई से हुई पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि पूर्व में वे हितेश साहू को 40 पेटी शराब की डिलवरी उसके बताए स्थान जंगल में कर चुके हैं जिसे हितेश अपने कार से ले जा चुका है. पुलिस ने बताया कि भिलाई से पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी पर हितेश को वे शराब के साथ पकड़ने वाले थे. लेकिन वह अपने सहयोगी को शराब की पेटियां थमाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस टीम उसकी तलाश में जुटी हुई है. उसके सहयोगी से उदयराम साहू वंदना चिकन सेंटर की दुकान से 10 पेटी और कार क्रमांक सीजी 07 एमए 1118 से 18 पेटी शराब जब्त की. इस तरह पुलिस ने कुल 40 पेटी शराब के साथ सहयोगी उदयराम साहू व भिलाई निवासी खोमेन्द्र सिंह, सहयोगी मनोज आचार्य, खल्लारी निवासी नेतराम साहू कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया. आरोपियों के खिलाफ 34 (2) के तहत कार्रवाई की जा रही है.

http://लकवाग्रस्त कोरोना मरीज की उपचार के दौरान मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
88713427

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now