আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘भूल भुलैया 2’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, जबरदस्त है कार्तिक का स्वैगी स्टाइल

Published on: May 2, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर ‘भूल भुलैया 2’ का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है. इसमें काले रंग के सूट में कार्तिक आर्यन का डैपर अंदाज देखने को मिला है. गाने के बीट्स पर कार्तिक टैप डांसिंग और मूनवॉक करते हुए कमाल के लग रहे हैं. उनके डांस मूव्स को देख फैंस भी उनकी तारीफें कर रहे हैं. इस टाइटल ट्रैक को सिंगर नीरज श्रीधर ने गाया है. इसका म्यूजिक तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है. गाने के नए अंतरे की मेलॉडी को प्रीतम ने कंपोज किया है और इसे मेंडी गिल ने लिखा है.

https://किसी को भी वैक्सीनेशन के लिए नहीं किया जा सकता बाध्य : सुप्रीम कोर्ट

जबकि ऑरिजनल सॉन्ग का म्यूजिक प्रीतम ने दिया था और गाने के बोल समीर अंजान ने लिखे थे. गाने में कार्तिक आर्यन काफी हैंडसम और स्टाइलिश दिख रहे हैं. उनके लुक को देखकर फैंस फिदा हो रहे हैं. बता दें कि फिल्म में कार्तिक रूह बाबा का रोल निभा रहे है. उनके अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी, संजय मिश्रा, राजपाल यादव है. बता दें, इस फिल्म की रिलीज डेट को कई बार पोस्टपोन किया जा चुका है. पहले ये फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये 20 मई को थिएटर्स में रिलीज होगी.

https://हाथियों ने बोतल पाम के पेड़ उखाड़े, विभाग द्वारा सूचना न देने से ग्रामीणों को जान का खतरा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now