नई दिल्ली. भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘परदेसिया’ रिलीज हो गया है. रिलीज होते ही गाने धमाल मचाना शुरू कर दिया है. यह गाना बॉलीवुड से शहनशाह अमिताभ बच्चे की सुपरहिट फिल्म नटवरलाल के मशहूर गाने “परदेसिया ये सच है पिया…” का रिमेक है. इस बेहतरीन गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने आवाज दी है. इसके अलावा मशहूर भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज की आवाज भी सुनने को मिलेगी. वहीं अगर लिरिक्स की बात करें तो विजय चौहान ने इस गाने के खूबसूरत बोल लिखे हैं.
http://RBI का अलर्ट! 23 मई को इतने घंटों तक नहीं मिलेगी NEFT सर्विस
गाने को खेसारी लाल ने भोजपुरी अंदाज में बखूबी प्रजेंट किया है. इसमें खेसारी और श्वेता की केमिस्ट्री भी लाजवाब है. बता दें कि यह गाना 1979 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म नटवरलाल का हिस्सा है. जो लोगों में बहुत मकबूल हुआ था. इस गाने को लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाया था. वहीं म्यूजिक राजेश रोशन ने दी है. इसके अलावा ओल्ड वर्जन के लिरिक्स की बात करें तो आनंद बख्शी ने इस गाने के बोल लिखे थे.
http://धनश्री के इस डांस वीडियो से मचाया तहलका, अदाओं के दीवाने हुए फैंस










