আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

शिवसेना नेता की हत्या के आरोपी की कार से मिली भारती सिंह की फोटो

Published on: November 5, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के मामले में तफ्तीश कर रही पुलिस को आरोपी संदीप सिंह की गाड़ी से एक फाइल मिली है. उस फाइल में कॉमेडियन भारती सिंह और एंटी टेररिस्ट फ्रंट के चेयरमैन मनिंदर जीत सिंह बिट्टा की फोटो है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावर स्विफ्ट कार से आया था. हमला करने के बाद जब वह कार से भागने लगा तो लोगों ने उसकी कार पर पथराव किया था. कार पर ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तस्वीर लगी है. अमृतपाल जरनैल सिंह भिंडरांवाले का समर्थक है. उसे खालिस्तानी समर्थक माना जाता है.

https://अजय चंद्राकर को सुशील शुक्ला ने कहा- लंपट, नेता प्रतिपक्ष ने दिया अल्टीमेटम

पुलिस ने जब कार को जब्त कर पड़ताल शुरू की तो उन्हें कार से एक फाइल मिली, जिसमें दोनों के फोटो भी पाए गए. सुधीर सुरी शिव सेना हिंदुस्तान के प्रधान थे. पुलिस ने बताया कि सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे. दोपहर करीब 3:30 बजे भीड़ में से संदीप सिंह ने उन्हें गोली मारी दी. जानकारी के मुताबिक आरोपी ने लाइसेंस असलहे से शिवसेना नेता पर गोली चलाई थी. पांच बार गोली चली थी. गोपाल मंदिर मजीठा रोड पर स्थित है, जिसे अमृतसर की सबसे व्यस्त जगह मानी जाती है.

https://धान खरीदी में अनियमितता, प्रबंधक, खरीदी प्रभारी व कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now