महासमुंद. शहर के वार्डों में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए पार्षद निधि से किए जा रहे बोर खनन कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है. इसी कड़ी में गुरूवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने शंकर नगर वार्ड 1, गुरूघासीदास वार्ड 21 तथा डॉ. राधाकृष्णन वार्ड 25 में हो रहे बोर खनन का वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया. इस दौरान नपाध्यक्ष श्री चंद्राकर ने वार्ड के नागरिकों से कहा कि शहर में पेयजल व्यवस्था को पहले से बेहतर बनाने की दिशा में काम किया गया है. इसमें आप सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना होगा जिससे कि पानी व्यर्थ न हो. उन्होने कहा कि पानी की व्यवस्था देना पालिका की जिम्मेदारी है, लेकिन उस व्यवस्था को सदा सर्वदा बनाए रखना आप सभी लोगों पर निर्भर करता है.
http://अनशन की चेतावनी और खबर जारी होने के बाद बालिका छात्रावास भवन मरम्मत का ठेका
आने वाली पीढ़ी के लिए हम क्या छोड़ रहे हैं और यह हमें ही तय करना है, जल सभी के लिए जीवनदायिनी है. उन्होंने कहा कि रोजाना एक व्यक्ति नहाने कपड़ा धोने से लेकर खाना बनाने से दिनचर्या के कामकाज के लिए 130 लीटर पानी खर्च करता है. जल की उपलब्धता बरकरार रखने के लिए जल का वेस्टेज कम से कम होना चाहिए. भविष्य में जल संकट का सामना ना करना पड़े इसके लिए आपको गंभीरता से सोचने की जरूरत है. श्री चंद्राकर ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 1951 में प्रति व्यक्ति के लिए पानी की उपलब्धता सालाना 5 हजार 177 क्यूबिक मीटर होती थी और 2025 तक ये आंकड़े घटकर 1341से 1200 क्यूबिक मीटर सालाना होने की संभावना है. इससे बचाव का एक ही तरीका है, जल संरक्षण करें और अपने घरेलू नल कनेक्शन हो या, सार्वजनिक नलों में टोटियां जरूर लगाकर रखें. इस अवसर पर सभापति व उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, संदीप घोष, राजेन्द्र चंद्राकर, मीना वर्मा, हफीज कुर्रेशी, जगतराम महानंद, रिंकू चंद्राकर, मुन्ना देवार, राहुल चंद्राकर, मोहन मदनकार सहित वार्डवासी उपस्थित थे.
http://अवैध शराब की बिक्री हुई तो थाना प्रभारी होंगे निलंबित, पुलिस अधीक्षक भी होंगे जिम्मेदार : डीजीपी