আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अफवाहों से सावधान! इन बातों के लिए नहीं कट सकता चालान

Published on: September 26, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. नए मोटर व्हीकल कानून लागू होने के बाद से ताबड़तोड़ चालान काटे जा रहे हैं. इस दौरान यह भी अफवाह फैलाई जा रही है कि आधी बांह की शर्ट और लुंगी बनियान पहनकर गाड़ी चलाने पर चालान काटे जा रहे हैं. अब इस पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अफवाहों को लेकर सावधान किया है. केंद्रीय मंत्री गडकरी के ऑफिस के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया कि अफवाहों से सावधान…!

http://स्कूल शिक्षा मंत्री के ओएसडी हटाए गए, ट्रांसफर के नाम पर पैसे लेने का आरोप

नए मोटर व्हीकल एक्ट में आधी बांह की शर्ट पहनकर गाड़ी चलाने और लुंगी बनियान में गाड़ी चलाने पर चालान काटने का प्रावधान नहीं है. ट्वीट में यह भी कहा गया कि गाड़ी में एक्स्ट्रा बल्ब नहीं रखने, गाड़ी का शीशा गंदा होने और चप्पल पहनकर गाड़ी चलाने पर भी चलान काटने का कोई कानून नहीं है. इससे पहले नितिन गडकरी ने तमाम तरह के जरूरी दस्तावेज़ ढोने से बचने के लिए लोगों से mParivahan app के इस्तेमाल की अपील की थी. उन्होंने कहा कि वाहन के सभी दस्तावेज जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र और बीमा की स्कैन्ड कॉपी इस ऐप पर अपलोड करें और मांगे जाने पर दिखाएं.

http://धोनी को याद आए पुराने दिन, शेयर किया गली क्रिकेट का VIDEO

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now