धमतरी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को जिले के सिहावा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान सिहावा रेस्ट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस दौरान श्री बघेल ने कुरूद बीईओ की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए मंत्रालय से स्कूल शिक्षा विभाग ने विकासखंड जिला शिक्षा अधिकारी कुरूद को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश जारी कर दिए. बता दें कि कुरूद में हो रहे भागवत कथा को सुनने का निर्देश BEO ने शिक्षकों को जारी किया था, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक के दौरान मिली. मगरलोड तहसीलदार की शिकायत को भी मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लिया. मुख्यमंत्री को बताया गया कि उक्त तहसीलदार को हटा दिया गया है.
https://नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म देखने जाने से पहले जान लें कैसी है ‘Veera Simha Reddy’?
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने नक्सल पीड़ित परिवारों की मीटिंग लेकर उनके आवास और आजीविका की व्यवस्था का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश अधिकारियों को दिए. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में स्थानीय सुविधाओं के विस्तार के साथ क्षेत्र के विकास पर फोकस करते हुए अधिकारियों को अनुसूचित क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं के प्राथमिकता से विकास पर बल दिया. उन्होंने दुगली में तिखूर प्रोसेसिंग प्लांट की जानकारी ली और कहा कि तीखुर प्रोडक्ट की बहुत डिमांड है. उन्होंने कोंडागांव में बनाए जा रहे तिखूर शेक की तरह यहां भी तीखुर प्रोडक्ट तैयार करने और शेक बनाने के निर्देश दिए.
https://बिरबिरा में बनेगी भव्य फिल्म सिटी, संस्कृति मंत्री ने किया निरीक्षण







