नई दिल्ली. साउथ के डैशिंग एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की बहुचर्चित फिल्म ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ को रिलीज कर दिया गया है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर चिरंजीवी की फिल्म ‘वाल्टर वीरय्या’ से है. दोनों ही फिल्मों को 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है. नंदमुरी बालकृष्ण ने फिल्म ‘वीरा सिम्हा रे रेड्डी’ में लीड रोल प्ले किया है. इसका डायरेक्शन गोपीचंद मलिनेनी ने किया है. फिल्म का निर्माण 150 करोड़ में किया गया है. इसकी कहानी ‘वीरा सिम्हा रेडी’ की है, जो कि यूएसए बेस्ट होता है और उसके पिता गांव में रहते हैं, लेकिन गांव की राजनीति के तहत उनका मर्डर हो जाता है. फिर होती है सिम्हा भारत वापस आता है.
https://‘रामचरितमानस नफरत फैलाने वाला ग्रंथ’, शिक्षा मंत्री का विवादित बयान
वो अपने पिता की मौत का बदला लेता है. इस दौरान आपको इसमें एक्टर का जबरदस्त ऐक्शन सीक्वेंस देखने के लिए मिलने वाला है. इस पर सोशल मीडिया यूजर्स जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं. कइयों ने बताया कि आप इसका फर्स्ट हाफ देखकर सीट से उछल पड़ेंगे लेकिन इसका सेकेंड हाफ उतना ही इमोशनल है, जो हो सकता है कि आपका दिल तोड़ दे. बहरहाल, अगर फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में बात की जाए तो इसमें श्रुति हासन, वरालक्ष्मी सरथकुमार, हनी रोज और दुनिया विजय ने अहम भूमिका में प्ले की है. ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ एक मास-एक्शन ड्रामा फिल्म है.
https://BHIM UPI से ट्रांजैक्शन पर मिलेगा इंसेंटिव, मोदी कैबिनेट का फैसला
https://twitter.com/vamsikaka/status/1613348628265046016?s=20&t=2srpHCwbn91OSptdfoCJcg










