আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Benelli TRK 502X BS6 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: March 22, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Benelli ने अपनी TRK 502X BS6 बाइक को भारत में लॉन्च कर दिया है. बता दें कि TRK 502 कंपनी की एडवेंचर टूरर बाइक है. इसे तीन रंगों मेटालिक डार्क ग्रे, रेड और प्योर व्हाइट में पेश किया गया है. भारतीय बाजार में TRK 502X BS6 के मैटेलिक डार्क ग्रे कलर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5,19,900 रुपए है. वहीं, इसके प्योर व्हाइट और बेनेली रेड कलर वेरिएंट की कीमत 5,29,900 रुपए है. कंपनी ने Benelli TRK 502X मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू कर दी है. इस बाइक को कंपनी के अधिकृत डीलरशिपर पर 10,000 रुपये की रकम जमा कर की जा सकती है. कंपनी इसमें 3 साल की अनलिमिटेड वारंटी स्टैंडर्ड दे रही है. इसकी पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए बीएस6 कम्प्लायंट वाला 500 सीसी का इनलाइन ट्विन-सिलिंडर इंजन दिया गया है.

http://घरवालों की पसंद से शादी करने प्रेमिका की हत्या कर जला दिया शव

इसका इंजन 47 bhp की मैक्सिमम पावर और 46 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 220 मिलीमीटर है. इसके फ्रंट में 19-इंच और रियर में 17-इंच का व्हील दिया गया है. इसमें ब्लॉक पैटर्न के टायर्स दिए गए हैं, जिससे किसी भी रास्ते पर यह बाइक शानदार ग्रिप देती है. इसके सस्पेंशन फीचर्स की बात करें, तो इसमें 50 मिलीमीटर का इनवर्टेड फॉर्क्स के साथ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है. इस एडवेंचर टूरर बाइक के फ्रंट में ट्विन 320 मिलीमीटर फ्लोटिंग डिस्क ब्रेक के साथ 2-पिस्टन कैलिपर दिया गया है. वहीं, इसके रियर में सिंगल 260 मिलीमीटर डिस्क ब्रेक के साथ पिस्टन कैलिपर्स दिया गया है. सुरक्षा के लिए इसमें डुअल एबीएस फीचर दिया गया है.

http://इंडिया लीजेंड्स ने जीती रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज, फाइनल में श्रीलंका लीजेंड्स को 14 रनों से हराया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now