नई दिल्ली. सात फेरों से पहले दुल्हन को दूल्हा पसंद नहीं आया तो उसने शादी से इनकार कर दिया. पूरी रात दोनों पक्षों और गांव के वरिष्ठ लोगों के बीच पंचायत चली लेकिन दुल्हन शादी को तैयार नहीं हुई. पंचायत के बीच दुल्हन ने कहा कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है जिसके बाद सुबह बारात बैरंग लौट गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी के महोबा जिले में मुढ़ारी गांव के रहने वाले चंदन पासवान की बेटी सुमन की 24 जून को शादी थी. झांसी के रहने वाले अमित धूमधाम के साथ बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे. जहां बारातियों का स्वागत सत्कार किया गया. धूमधाम से पूरे गांव में बारात घूमी और टीका व जयमाला की रस्में हंसी-खुशी पूरी हुईं.
http://पहले पूर्ण वैक्सीनेटेड वार्ड को मिलेगा 11 हजार रुपए का पुरस्कार
जैसे ही वर पक्ष ने जेवर चढ़ाया और फेरों के कार्यक्रम की तैयारी शुरू की गई, तभी दुल्हन ने दूल्हा पसंद न होने की बात कहते हुए शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन की यह बात सुनकर बाराती और वधु पक्ष के लोग हैरान रह गए. पूरी रात वर और वधु पक्ष के लोगों के बीच पंचायत चली जिसमें पूर्व प्रधान उमाशंकर मिश्र भी शामिल हुए. दोनों पक्षों को समझाया गया कि ऐसी घटना से गांव की बदनामी होती है. दोनों पक्ष सामंजस्य स्थापित करके शादी की शेष रस्में अदा कराएं. पंचायत के दौरान दुल्हन को बुलाया गया लेकिन उसने दूल्हा पसंद न होने पर किसी भी कीमत पर शादी न करने की बात कही. बाद बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई.
http://संडे लॉकडाउन खत्म, सभी दुकानें रात 8 बजे तक खोली जा सकेंगी









