नई दिल्ली. बिहार के कृषि मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले राजद नेता सुधाकर सिंह ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि मैं 2025 तक एमएलए हूं और मुझे कोई हिला नहीं सकता. उन्होंने कहा कि कुर्सी से चिपकने वाले लोग मुझे चुनौती न दें. मैं शुरू से ही किसानों के लिए काम करता आया हूं और आगे भी करता रहूंगा. सुधाकर सिंह ने कहा कि कृषि मंत्री के पद से मैंने खुद इस्तीफा नहीं दिया मुझे दिलवाया गया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मुझे मंत्री बनने के लिए कहा था इसलिए मैंने मंत्री पद स्वीकार किया था. फिर उन्होंने कहा कि इस्तीफा दे दो. मैंने दे दिया.
https://मुख्यमंत्री का बड़ा निर्णय, राज्य अलंकरण श्रेणी में दिए जाएंगे तीन नए पुरस्कार
उन्होंने कहा कि अगर मैं नहीं भी देता तो राज्य के मुख्यमंत्री की कलम में इतनी ताकत होती है कि वह किसी भी मंत्री को कभी भी बर्खास्त कर सकता है. इसलिए यह सवाल नहीं है कि मैंने इस्तीफा दिया कि मेरा इस्तीफा लिया गया. उन्होंने कहा कि मेरा इस्तीफा जिन मुद्दों पर हुआ उसके ऊपर बहस होनी चाहिए. मैंने इतना ही कहा था कि कृषि रोड मैप बनाओ पर बिहार के किसानों से बात तो कर लो. सुधाकर सिंह दुर्गावती प्रखंड के करार गांव में आयोजित किसानों की सभा में कहा कि जिन्हें कुर्सी प्यारी है वे लोग मुझे क्या चुनौती दे रहे हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में कुर्सी के लोभ में कुर्सी से चिपकने वाले लोग की चिंता मुझे नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं 2025 तक एमएलए हूं और 25 तक सदन से सड़क तक जितनी ताकत है बोलता रहूंगा. मुझे कोई रोक नहीं सकता.
https://78 साल के किसान को 18 साल की लड़की दे बैठी दिल, कर ली शादी!









