আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

BCCI ने सीनियर सिलेक्शन कमेटी को किया बर्खास्त, मंगाए नए आवेदन

Published on: November 18, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को कड़ा फैसला करते हुए चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चार सदस्यीय राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया. चेतन के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम 2021 में खेले गए टी20 विश्वकप के नॉकआउट चरण में नहीं पहुंच पाई थी. इसके अलावा वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हार गई थी. चेतन (उत्तर क्षेत्र), हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र), सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और देबाशीष मोहंती (पूर्वी क्षेत्र) का राष्ट्रीय चयनकर्ता के रूप में कार्यकाल बहुत कम दिन का रहा.

https://इलाज के दौरान 10 माह के बच्चे की मौत, 4 डॉक्टर समेत 7 पर FIR

इनमें से कुछ की नियुक्ति 2020 तो कुछ कि 2021 में की गई थी. एक सीनियर राष्ट्रीय चयनकर्ता का कार्यकाल अमूमन चार साल का होता है और उसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है. अभय कुरूविला का कार्यकाल समाप्त होने के कारण पश्चिम क्षेत्र से कोई चयनकर्ता नहीं था. पीटीआई ने 18 अक्टूबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के बाद खबर दी थी कि चेतन को बर्खास्त किया जा सकता है. बीसीसीआई ने शुक्रवार को राष्ट्रीय चयनकर्ताओं (सीनियर पुरुष) के लिए आवेदन मंगाए. आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 नवंबर है.

https://भारत में फोन से लेकर लैपटॉप के लिए होगा एक ही चार्जर, कंपनियां तैयार

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now