আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बैंक मैनेजर और चौकीदार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Published on: October 9, 2020
---Advertisement---

महासमुंद/सरायपाली. एसीबी रायपुर की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए ग्रामीण बैंक शाखा सिंघोड़ा के शाखा प्रबंधक एवं चौकीदार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी शाखा प्रबंधक मनीष प्रभाकर ने किसान संतराम जमीदार से दस हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी. पीड़ित का केसीसी ऋण प्रकरण समाप्त हो जाने पर उनकी भूमि को बंधक से हटाए जाने का प्रकरण आरोपी ने रोककर रखा था. जिस पर पीड़ित ने क्षुब्ध होकर एसीबी, रायपुर में शिकायत की. जिसे गंभीरता से लेते हुए ईओडब्ल्यू एवं एसीबी प्रमुख आरिफ एच शेख ने पुलिस अधीक्षक एसीबी पंकज चंद्रा को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

http://महासमुंद में 87 और बलौदाबाजार में मिले 64 नए कोरोना मरीज



शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर सही पाई गई. इस पर डीएसपी शैलेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में टीम गठित की. उक्त टीम ने शुक्रवार को कार्यालयीन समय में आरोपी शाखा प्रबंधक मनीष प्रभाकर और उसके साथी चौकीदार हेमलाल यादव को बैंक कार्यालय में ही किसान संतलाल से 5 हजार रुपए रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया. आरोपियों के विरूद्ध धारा 7, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार अधिनियम महासमुंद में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.

http://एक नवंबर से राज्य के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now