আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महासमुंद में 87 और बलौदाबाजार में मिले 64 नए कोरोना मरीज

Published on: October 9, 2020
---Advertisement---

महासमुंद/बलौदाबाजार. महासमुंद जिले में शुक्रवार को 87 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें विकासखंड बसना से 30, महासमुंद से 27, सरायपाली से 18, बागबाहरा व पिथौरा से 6-6 हैं. वहीं 24 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. जिले में कुल 609 संदिग्ध व्यक्तियों की कोरोना जाँच की गई थी जिसमें आरटीपीसीआर से 129, ट्रू नाट से 58 और एंटीजन से 422 टेस्ट किए गए. जिले में अब तक कुल 3262 कोरोना पॉज़िटिव आए हैं जिनमें से 2365 स्वस्थ्य हो चुके हैं. जिले में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 883 है. इसी तरह बलौदाबाजार जिले में कोरोना के 64 नए मरीज़ों की पहचान की गई है. इन्हें मिलाकर जिले में कोविड के मरीज़ों की संख्या बढ़कर 3,954 तक पहुंच गई है.

http://एक नवंबर से राज्य के सभी कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास



वहीं 198 मरीज़ों को ठीक होने पर आज अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई. कोरोना से एक की मौत भी रिकार्ड की गई. कसडोल के 53 वर्षीय पुरुष की विगत दिनों जिला कोविड अस्पताल में मौत हो गई. मौत की संख्या अब बढ़कर 49 हो गई है. सीएमएचओ डॉ सोनवानी ने बताया कोरोना जांच के लिए आज 918 नमूने लिए गए. इनमें 64 का रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. उन्होंने बताया कि आज मिले पॉजिटिव प्रकरणों में बलौदाबाजार विकासखण्ड से 14, भाटापारा से 6, बिलाईगढ़ से 5, कसडोल से 25, पलारी से 13 और सिमगा से 1 मरीज़ शामिल हैं. डॉ सोनवानी ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के कारण 2,744 लोग ठीक हो चुके हैं. अब केवल 1,161 मरीजों का इलाज़ चल रहा है.

http://यहां गांववालों ने लिया शराबबंदी का निर्णय, ग्रामीण शराबबंदी समिति ने पकड़ी शराब और महुआ पास

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now