पिथौरा. स्थानीय देना बैंक की शाखा में 10 हजार रुपए जमा करने की स्लीप एवं रुपए लेकर 5 हजार ही जमा करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बैंक के रीजनल मैनेजर रमेश महन्ती ने बताया कि मामला गम्भीर है जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. ग्राम गिरना निवासी लक्ष्मी निषाद पति महेश निषाद ने इस प्रतिनिधि के समक्ष देना बैंक बुंदेली पिथौरा की एक जमा पर्ची दिखाते हुए बताया कि उसने 14 फरवरी 2020 को अपने खाता क्रमांक 085510051000 में कुल 10 हजार रुपए जमा कराए थे. इसके बाद जब उसने पासबुक प्रिंट करवाई तब देखा कि उसके उक्त खाते में 10 हजार नहीं, मात्र 5 हजार रुपए ही जमा किए गए हैं.
http://अधिक मूल्य में नमक बेचने पर हुई दुकानों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई, एफआईआर
आवेदिका लक्ष्मी ने पासबुक भी दिखाई जिसमें 5 हजार रुपए ही जमा थे. इसके बाद वे अनेक बार इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक सहित अन्य कर्मियों से करती रहीं पर वहां अब उनकी कोई नहीं सुन रहा है. इसलिए अब वे बैंक ना जाकर पत्रकारों के पास गई और अपनी समस्या बताई. इस प्रतिनिधि ने पहले स्थानीय बैंक प्रबंधक से चर्चा करने का प्रयास किया पर चर्चा नहीं हो पाई बाद देना बैंक के रीजनल मैनेजर से चर्चा की. बाद में देना बैंक प्रबंधक अभिषेक नीमा ने व्हाट्सएप्प के माध्यम से बताया कि उन्हें शिकायत मिलने के बाद निराकरण हो चुका है. ज्ञात हो कि देना बैंक का वर्ष भर से बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय हो चुका है. इसके बाद से इस बैंक में पर्ची आदि बैंक ऑफ बड़ौदा की ही दी जा रही है. वहीं दूसरी ओर लक्ष्मी ने बताया कि मंगलवार को करीब 12 बजे उनके उक्त खाते में 5 हजार रुपए जमा का मैसेज उनके मोबाइल में आया है.
http://किराना दुकान से 13 पैकेट गुड़ाखू बरामद, व्यवसायी के खिलाफ मामला दर्ज







