नई दिल्ली. नेशनल फिल्म पुरस्कार विजेता सुरेखा सीकरी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. मशहूर सीरियल ‘बालिका वधू’ और फिल्म ‘बधाई हो’ में ‘दादी’ की भूमिका निभाने वालीं सुरेखा के निधन से बॉलीवुड और टीवी जगत में शोक की लहर है. उनके मैनेजर ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है. सुरेखा सीकरी के मैनेजर ने बताया कि आज सुबह ही उन्होंने (सुरेखा सीकरी) ने अंतिम सांस ली. दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह अपने सेहत को लेकर काफी परेशानी थीं. उन्हें पहली बार साल 2018 में ब्रेन स्ट्रोक में आया, जिसके बाद उन्हें पैरालिसिस अटैक पड़ा था. बाद वह ठीक तो हुईं लेकिन ज्यादा काम नहीं कर पाई.
http://एक बार सोने के बाद 25 दिनों तक नहीं जागता शख्स, नींद में ही खाना खिलाते हैं परिजन
पिछले साल दूसरी बार उन्हें सितंबर 2020 में ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी. उन्होंने इलाज के लिए आर्थिक मदद भी मांगी थी. सुरेखा सीकरी थियेटर, टीवी और फिल्मों का हिस्सा रहीं. उन्हें 3 बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था. ये फिल्में तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) थी.66वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी को फिल्म ‘बधाई हो’ में दादी का यादगार रोल निभाने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था. फिल्मों के साथ उन्होंने टीवी में ‘बालिका वधू’ ‘एक था राजा एक थी रानी’, ‘सात फेरे’, ‘बनेगी अपनी बात’ और ‘सीआईडी’ में काम किया है.










