नई दिल्ली. Bajaj Pulsar NS125 भारत में लॉन्च हो गई है. इसकी कीमत 93,690 रुपए दिल्ली एक्स-शोरूम रखी गई है. इस नई 125 सीसी बाइक को चार अलग-अलग रंग विकल्पों बीच ब्लू, फ़्यूरी ऑरेंज, बर्नट रेड और पेवर ग्रे में उतारा गया है. जहां तक इस बाइक के टेक्निकल डिटेल्स की बात है, तो Pulsar NS 125 में 125 cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड DTS-i इंजन मिलता है. यह नए उत्सर्जन मानकों वाला बीएस 6 इंजन, जिसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी का दावा है कि इसमें थोड़ा बदलाव किया गया है और अब यह पहले की तुलना में थोड़ा ज्यादा पावरफुल हो गया है. यह इंजन अब अधिकतम 12 PS का पावर और 11 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
http://सपना चौधरी का नया गाना ‘घुंघरू’ रिलीज के साथ ही वायरल
बजाज ऑटो के मुताबिक नई पल्सर एनएस 125 मोटरसाइकिल में शानदार पावर और परफॉर्मेंस मिलता है. इसके साथ ही इस सेगमेंट की बाइक्स की तुलना में इसमें कई खास फीचर्स मिलते हैं. नई Pulsar NS 125 बाइक के लुक और डिजाइन पर गौर करें तो इसमें बहुत ज्यादा अंतर नहीं हैं. यह बाइक अभी भी सामने की तरफ सिग्नेचर वुल्फ-आई डिजाइन के साथ पेश की गई है. पल्सर एनएस 125 के साइड में टैंक को बढ़ाया गया है और इसमें स्पोर्टी बॉडी ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है. बाइक के रियर में सिग्नेचर ट्विन एलईडी-स्ट्रिप टेल लाइट्स दी गई हैं. इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं और इसमें CBS (सीबीएस) के साथ 240 mm फ्रंट डिस्क और 130 mm रियर ड्रम ब्रेक मिलते हैं. इस बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 179 mm है.
http://IPL 2020 : CSK की लगातार तीसरी जीत, KKR को 18 रन से हराया










