नई दिल्ली. घरेलू दोपहिया वाहन निर्माता बजाज ऑटो ने भारत में नई Pulsar 180 नेकेड रोडस्टर को लॉन्च कर दिया है. इस बाइक की कीमत की 1,04,768 रुपए (एक्स-शोरूम, मुंबई) रखी गई है. इस लेटेस्ट बाइक में बीएस 6 उत्सर्जन मानकों वाला इंजन लगा हुआ है और यह केवल एक ही रंग ब्लैक-रेड में उपलब्ध कराई गई है. बाहरी डिज़ाइन और स्टाइलिंग अपडेट के मामले में बाइक में ट्विन डीआरएल के साथ एक परिचित सिंगल-पॉड हेडलाइट दी गई है. हेडलैंप यूनिट को एक टिंटेड फ्रंट मेन वाइजर के साथ फिट किया गया है. बाइक के अन्य प्रमुख डिजाइन हाइलाइट में आवरण के साथ एक मस्क्यूलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट-स्टाइल सीट्स, इंजन काउल और टू-पीस पिलियन ग्रैब रेल शामिल हैं.
http://शादी में थूक लगाकर बना रहा था रोटी, वीडियो वायरल होने के बाद शख्स गिरफ्तार
इसके अलावा इस बाइक में ट्वीक्ड सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है. मैकेनिकल अपडेट के संदर्भ में बाइक सेमी-फेयर्ड पल्सर 180F की तरह के पावरट्रेन का इस्तेमाल करती है. यह इंजन सिंगल-सिलेंडर 178.6 सीसी का है, जो एयर-कूल्ड यूनिट है और 8,500rpm पर 16.7 bhp की अधिकतम पावर और 6,500rpm पर 14.52 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. जबकि ट्रांसमिशन के लिए इसमें पांच-स्पीड गियरबॉक्स लगे हुए हैं. सस्पेंशन किट में आगे की ओर टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ गैस-चार्ज ट्विन स्प्रिंग्स शामिल हैं. वहीं, ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 280 मिमी सिंगल डिस्क-ब्रेक और साथ ही रियर में 230 मिमी सिंगल रोटर द्वारा नियंत्रित किया जाता है. इसके ब्रेक्स सिंगल-चैनल ABS के साथ मिलकर काम करते हैं.
http://करीना कपूर खान दूसरी बार बनीं मां, बेटे को दिया जन्म










