আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Bajaj Platina 100 ES भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: March 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Bajaj auto ने अपडेटेड Platina 100 Electric Start (ES) को लॉन्च कर दिया है. नई प्लैटिना कंपनी की कम्फरटेक तकनीक से लैस है. इसकी कीमत 53,920 रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है. नई प्लेटिना में स्प्रिंग-इन-स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है जो लंबी यात्राओं पर ज्यादा आरामदायक बनाने का दावा करती है. सुरक्षित और बिना किसी परेशानी के यात्रा अनुभव के लिए बाइक को ट्यूबलेस टायर के साथ पेश किया गया है. ऑल-न्यू प्लेटिना 100 इलेक्ट्रिक स्टार्ट बाइक में 102 cc, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर, एसओएचसी, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है. यह इंजन 7,500 rpm पर अधिकतम 7.9 PS का पावर और 5,500 rpm पर 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.

http://सामंजस्य जीवन के सभी क्षेत्र में हो तो सफलता निश्चित : द्वारिकाधीश

इस बाइक में ट्रांसमिशन विकल्प में 4-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. बाइक के लुक की बात करें तो बाइक नए में रियरव्यू मिरर दिए गए हैं. इससे राइडर को देखने में ज्यादा सहूलियत होगी. साथ ही इससे बाइक का लुक भी बेहतर बनाता है. नई बाइक को दो कलर ऑप्शन- कॉकटेल वाइन रेड और एबोनी ब्लैक में सिल्वर डिकल्स के साथ उतारा गया है. अगर बात करें फीचर्स की तो अपडेटेड प्लैटिना में ट्यूबलेस टायर्स, 20 फीसद ज्यादा लंबे फ्रंट और रियर सस्पेंशन, एक्स्ट्रा कम्फर्ट के लिए बड़ी सीट्स, सड़क पर बेहतरीन विजिबिलिटी के लिए LED DRL हेडलैम्प, बेहतर ग्रिप के लिए वाइड रबर फूटपैड्स दिए गए हैं.

http://नेहा कक्कड़-गुरु रंधावा का नया गाना ‘और प्यार करना है’ रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now