আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Bajaj CT110X भारत में लॉन्च, कीमत है सिर्फ इतनी

Published on: April 16, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. बजाज ने भारत में अपनी कम्प्यूटर बाइक रेंज CT में विस्तार करते हुए CT110X को लॉन्च कर दिया है. इसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 55,494 रुपए है. बजाज CT110 बाइक बेहतर माइलेज के लिए जानी जानी है. बजाज CT110X ब्लैक के साथ ब्लू, ब्लैक के साथ रेड, गोल्डन और रेड के साथ ग्रीन के चार दोहरे रंग विकल्पों में ऑफर की जा रही है. इसके लुक में कुछ बदलाव किए गए हैं. नया लुक देने के लिए इसमें कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं. पीछे के मडगार्ड का लुक बदल गया है. आगे के मडगार्ड को भी मैट ब्लैक से फिनिशिंग किया गया है. इसके अलावा LED डीआरएल्स के साथ हेडलैम्प काउल, हैंडलबार ब्रेस, बड़ा इंजन गार्ड और सम्प गार्ड जैसे नए फीचर्स मौजूद हैं.

http://टीकाकरण कार्य में अनुपस्थित सहायक शिक्षक को कलेक्टर ने किया निलंबित

इसका टॉप-एंड वेरिएंट 115 सीसी डीटीएस-आई इंजन से लैस है, इसके रियर में एक कैरियर दिया गया है, जो इसके वजन को 7 किलोग्राम तक बढ़ाता है. बजाज ऑटो लिमिटेड में मोटरसाइकिल सेगमेंट के अध्यक्ष सारंग कनाडे ने कहा कि सीटी110 एक्स की पेशकश के साथ, हम बेहतर विशेषताओं के साथ एक अलग उत्पाद पेश कर रहे हैं, जो बेहतर फीचर्स, वाहन के माइलेज से कोई समझौता किए बगैर ज्यादा आरामदेह सफर देता है और इसमें टिकाऊपन है. कंपनी दावा करती है कि बाजार में मौजूद CT110 70km प्रति लीटर माइलेज देती है.

http://बाइक से जा रहे दो जवानों की गला रेतकर हत्या

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now