नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद गिरफ्तार हुईं रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज कर दी गई. उन्हें अब 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा. रिया के अलावा शोविक चक्रवर्ती, अब्दुल बासित, जैद विलात्रा, दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा की याचिका भी खारिज हो गई. फैसला सुनाते समय जज जेबी गुरव ने कहा कि यह गंभीर अपराध है और इसकी जांच की जरूरत है. कोर्ट के फैसले पर रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि ऑर्डर की कॉपी मिलने के बाद हम आगे के कदम उठाएंगे.
http://नोरा को डांस करते देख मम्मी ने फेंककर मारी चप्पल, वीडियो वायरल
हम अगले हफ्ते हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं. बता दें कि 8 सितंबर को मजिस्ट्रेट कोर्ट में जमानत अर्जी खारिज होने के बाद रिया ने मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में अपील की थी. विशेष जज जीबी गुराव ने गुरुवार को भाई-बहन के वकील और मामले में विशेष सरकारी अभियोजक की दलीलों को सुना था. मामले में चार अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं की भी सुनवाई हुई थी और इसके बाद कोर्ट ने मामले की सुनवाई को शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया था.
http://VIDEO : रोहित ने जड़ा ऐसा छक्का, स्टेडियम के बाहर चलती बस पर गिरी गेंद










