আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चंदा कोचर और उनके पति को मिली जमानत, हाईकोर्ट ने कहा- कानून के मुताबिक गिरफ्तारी नहीं

Published on: January 9, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है. अदालत ने गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए जमानत का आदेश दिया है. अदालत ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी कानून के मुताबिक नहीं हुई है. कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में आदेश को सुनाते हुए कहा कि दंपत्ति की गिरफ्तारी सीआरपीसी की धारा 41ए के आदेश के अनुरूप नहीं है. वहीं, अब सीबीआई मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकती है. दरअसल, सीबीआई ने 24 दिसंबर को दोनों को साल 2012 में वीडियोकॉन समूह को बैंक द्वारा लोन में धोखाधड़ी के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था.

https://610 इमारतों में बड़ी दरारें, जोशीमठ भूस्खलन-धंसाव क्षेत्र घोषित

सीबीआई ने चंदा कोचर और दीपक कोचर पर आरोप लगाते हुए कहा था कि दोनों सवाल के सही तरह जवाब नहीं दे रहे साथ ही जांच में सहयोग नहीं कर रहे. बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया था. दंपति के वकील रोहन दक्षिणी ने कहा कि अदालत ने उन्हें इस आधार पर जमानत दी है कि गिरफ्तारी अवैध थी. धारा 41ए के तहत जारी नोटिस के अनुपालन में सीबीआई के सामने चंदा और दीपक पेश हुए थे. इसके तहत, अगर कोई शख्स पेश होता है तो उसे तब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सकता जब तक ये नहीं पाया जाए कि वो सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं.

https://Ola S1 और S1 Pro का गेरुआ एडिशन लॉन्च, फुल चार्ज में चलेगा 181 किमी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now