रायपुर. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने बस्तर क्षेत्र में बीते एक साल में 804 मासूम बच्चों की हुई मौत से संबंधित खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश सरकार के कुशासन की बेहद संवेदनहीन और कलंकित कार्यप्रणाली का प्रतीक बताया है. उन्होने कहा कि पूर्ववर्ती प्रदेश भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन और स्वास्थ्य सुविधाओं में अड़ंगा डालकर प्रदेश सरकार ने जिस राजनीतिक प्रतिशोध की क्षुद्रता का परिचय दिया, बस्तर क्षेत्र के 804 बच्चों की पिछले एक साल में हुई मौतें उसी का नतीजा है. उन्होने कहा कि जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के शिशु रोग विभाग में पिछले एक साल में 804 बच्चों की मौतों का खुलासा होने के बाद प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य मंत्री को एक पल भी सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.
http://अंबिकापुर नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा, डॉ. अजय तिर्की दूसरी बार चुने गए महापौर
स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में बस्तर की बेबसी इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आदिवासी इलाकों के प्रति पूरी तरह उदासीन हो चली है. आदिवासियों के कल्याण के नाम पर अपना गाल बजाते कांग्रेस नेताओं को मासूम बच्चों की मौतों का सिलसिला आखिर झकझोर क्यों नहीं रहा है. उसेंडी ने इसी के साथ प्रदेश में बदहाल चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञों की नियुक्ति पर्याप्त नहीं होने से प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था चरमरा-सी गई है. प्रदेश के सबसे बड़े हॉस्पिटल से लेकर ब्लॉक मुख्यालयों तक चिकित्सकों का टोटा है और प्रदेश सरकार अब स्मार्ट कार्ड योजना के तहत निजी अस्पतालों में भी कई बीमारियों का उपचार बंद कर रही है. प्रदेश की सरकार किस तरह आम लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है, वह बस्तर की मासूमों की मौत की आंकड़े साफ-साफ बता रहे हैं. अब प्रदेश सरकार बताए कि इन बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन है. क्या आदिवासी कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार के लिए सिर्फ वोट बैंक हैं. उसेंडी ने कहा कि जेएनयू-हैदराबाद के बच्चों की चिंता में दुबला होने के बजाय प्रदेश सरकार और उसके मंत्री अपने उन कामों की चिंता करें जिसके लिए वे वेतन ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि हर तरह की सस्ती राजनीति छोड़ सीएम को इस मामले में गंभीर होना चाहिए, वरना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों की तरह ही इस सरकार को भी इतिहास माफ नहीं करेगा.
http://देह व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 5 महिलाएं गिरफ्तार







