नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के जबलपुर से दुल्हन के घरवालों ने पुलिस में हैरान कर देने वाला मामला दर्ज कराया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में 3 दिसंबर को एक शादी होने वाली थी. इस शादी की दुल्हन को सजान के लिए घरवालों ने ब्यूटीशियन को बुक किया था. घरवालों के मुताबिक ब्यूटीशियन को घर पर आकर दुल्हन को तैयार करना था. इसके लिए उसे एडवांस पैसे भी दिए गए थे. लेकिन एन मौके पर दुल्हन की ब्यूटीशियन उसके घर नहीं आई और मजबूरी में दुल्हन को पार्लर जाना पड़ा. दुल्हन का आरोप है कि वहां जाने के बाद भी ब्यूटीशियन ने मेकअप खराब कर दिया, जिसके बाद दुल्हन हंसी का पात्र बन गई.
दुल्हन के खराब मेकअप के बाद घरवाले आग बबूला हो गए. वो गुस्से में पुलिस स्टेशन पहुंच गए और ब्यूटीशियन के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया. घरवालों ने आरोप लगाया कि पार्लर में भी दुल्हन का मेकअप किसी नए आर्टिस्ट से कराया गया जो पूरी तरह ट्रेंड नहीं थी. साथ ही उन्होंने ब्यूटीशियन पर अभद्रता करने व गलत शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया है. पुलिस के मुताबिक केस महिला अधिकारी को सौंपी गई है. लड़की वालों के आरोपों पर ब्यूटीशियन ने कहा कि वो चाहते थे कि 3 हजार रुपए में मैं उनका ऐश्वर्या राय जैसा मेकअप कर दूं, जो कि संभव नहीं है. वहीं, लड़की वालों ने पुलिस से कहा कि मेकअप आर्टिस्ट के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें.
https://43 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, महिला को कुचलकर मार डाला









