नई दिल्ली. मेक्सिको के एक सरकारी अस्पताल के लेबर रूम में मौजूद डॉक्टर उस वक्त दंग रह गए जब एक महिला ने ऐसी बच्ची को जन्म दिया जिसके पूंछ लगी थी. यानी वो बच्ची करीब 6 सेंटीमीटर लंबी पूंछ के साथ पैदा हुई थी. यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हॉस्पिटल में जिस महिला ने सीजेरियन डिलीवरी यानी ऑपरेशन के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया था. वो पूरी तरह से फिजिकली फिट थी, लेकिन वो एक पूंछ के साथ पैदा हुई. इस पूरे मामले की जानकारी जर्नल ऑफ पीडियाट्रिक सर्जरी में प्रकाशित की गई है. बच्ची की पूंछ की लंबाई 5.7 सेंटीमीटर और व्यास 3.5 मिलीमीटर बताया गया. बालों और त्वचा से ढकी पूंछ में नसें थीं और सुई चुभोने पर वह रोई भी.
https://डीपनेक ब्लाउज के साथ शहनाज गिल पिंक साड़ी में लगीं अप्सरा, नजरें हटाना मुश्किल
डॉक्टरों की जांच एक्स रे रिपोर्ट आने के बाद कंफर्म हुई. जिसमें पता चला कि पूंछ में कोई हड्डी या अन्य कॉम्प्लिकेशन नहीं हैं. हालांकि, डॉक्टरों ने कोई रिस्क नहीं लिया और नवजात के मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी सहित कई अन्य अंगों की भी जांच की. डॉक्टरों ने बच्ची पर लगातार दो महीने तक नजर रखी. उसकी पूंछ की दोबारा जांच में ये पता चला कि उसकी लंबाई बढ़ रही है. बाद डॉक्टरों ने पूंछ को हटाने और प्लास्टिक सर्जरी का फैसला लिया. छोटी सी सर्जरी होने के बाज पूंछ हट गई और अब वो प्यारी सी बच्ची पूरी तरह से ठीक है. जर्नल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस रेयर केस में, पूंछ बच्ची के तंत्रिका तंत्र से नहीं जुड़ी थी इसलिए ये आसान सर्जरी से हट गई.
https://गंजा कहकर नौकरी से निकाला, मामला कोर्ट गया तो 70 लाख का जुर्माना लगा









