नई दिल्ली. बुल्गारिया में जन्मीं बाबा वेंगा ने आज से 111 साल पहले ही भविष्यवाणियां कर दी थी, जिसको लेकर दुनियाभर में डर का माहौल है. बता दें कि बाबा वेंगा ने साल 2022 के लिए कई भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से अब तक 2 सच हो चुकी हैं, जिसके बाद अब 2023 की भविष्यवाणियों की चर्चा हो रही है. बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2023 में पृथ्वी की कक्षा बदल जाएगी, जिसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. इसके अलावा साल 2028 में एस्ट्रोनॉट शुक्र ग्रह की यात्रा करेंगे.
https://अभिनेता अजय देवगन समेत तीन के खिलाफ परिवाद दर्ज, जानिए पूरा मामला
बाबा वेंगा के भविष्यवाणी के पूर्वानुमान के मुताबिक, साल 2046 में ऑर्गन ट्रांसप्लांट की मदद से लोग 100 से ज्यादा साल तक जीवित रह पाएंगे. रिपोर्ट्स के अनुसार बाबा वेंगा ने अपनी भविष्यवाणी में बताया था कि साल 2022 में दुनियाभर में तापमान में गिरावट आएगी और इस वजह से टिड्डियों का प्रकोप बढ़ जाएगा, जो भारत पर भी हमला करेगा. इस वजह से फसलों को गंभीर नुकसान होगा और अकाल जैसी की स्थिति पैदा हो सकती है. इसके अलावा भारत में भीषण भूखमरी की स्थिति आ सकती है.









