আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

2023 के लिए बाबा वेंगा ने की है ये खतरनाक भविष्यवाणियां!

Published on: December 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. साल 2022 खत्म होने में अब कम समय बचा है और लोग 2023 के स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं. इसके साथ ही बुल्गारिया में जन्मीं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की एक बार फिर चर्चा होने लगी है. बाबा वेंगा ने सालों पहले साल 2023 के लिए कई भविष्यवाणियां की थी, जो सच साबित हुईं तो धरती पर तबाही मच जाएगी. बता दें कि बाबा वेंगा ने 111 साल पहले कई भविष्यवाणियां की थी, जिनमें से अब तक कई सच साबित हो चुकी हैं. बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है और इस दौरान परमाणु हमले हो सकते हैं. इससे धरती पर तबाही मच सकती है.

https://हमने कभी नहीं कहा शराबबंदी करेंगे, कांग्रेस ने विश्वासघात किया : सरोज

बता दें कि जानकार, बाबा वेंगा की इस भविष्यवाणी को रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से जोड़कर देख रहे हैं और माना जा रहा है कि यह अगले साल तीसरे विश्व युद्ध का रूप ले सकता है. बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की मानें तो उसके मुताबिक, साल 2023 में एक बड़ी खगोलीय घटना होगी, जिसके बाद पृथ्वी की कक्षा बदल सकती है और पृथ्वी पर कई अन्य बड़े बदलाव हो सकते हैं. बाबा वेंगा ने बताया था कि इस खगोलीय घटना के गंभीर परिणाम हो सकते हैं. बाबा वेंगा ने साल 2023 में जैविक हथियारों से हमले की चेतावनी दी थी. हालांकि, उन्होंने इस बात की जानकारी नहीं दी थी कि यह हमला कौन करेगा और यह हमला किस पर किया जाएगा. इसके साथ ही बाबा वेंगा ने सोलर स्टॉर्म यानी सौरमंडल के तूफानों को लेकर भी भविष्यवाणी की थी.

https://भेंट-मुलाकात के माध्यम से 25 वर्षों से लंबित मामले का हुआ निराकरण

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now