नई दिल्ली. योग गुरु बाबा रामदेव ने पुणे में आयोजित एक योग शिविर के दौरान कहा कि महिलाएं साड़ी, सलवार और सूट में भी अच्छी लगती हैं, मेरी तरह कुछ ना भी पहने तो भी अच्छी लगती हैं. अब रामदेव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी इस बयान की निंदा की है. उन्होंने वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री की पत्नी के सामने स्वामी रामदेव द्वारा की गई टिप्पणी अमर्यादित और निंदनीय है.
https://छात्राओं-महिलाओं को लेकर लौट रहे पंचायत सचिव गाड़ी रोककर पीने लगे शराब, निलंबित
इस बयान से सभी महिलाएं आहत हुई हैं, बाबा रामदेव को इस बयान पर देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए. वायरल वीडियो में बाबा रामदेव कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, बहुत बदनसीब हैं आप. सामने के लोगों को साड़ी पहनने का मौका मिल गया, पीछे वालों को मिला ही नहीं. आप साड़ी पहन के भी अच्छी लगती हैं, सलवार सूट में भी अमृता की तरह अच्छी लगती हैं और मेरी तरह कोई ना भी पहने तो भी अच्छी लगती हैं. अब तो लोग लोक लज्जा के लिए पहन लेते हैं. बच्चों को कौन कपड़े पहनाता है पहले. हम तो आठ-दस सालों तक तो ऐसे ही नंगे घूमते रहते थे. ये तो अब जाकर पांच-लेयर बच्चों के कपड़ों पर आई है.
https://भ्रष्टाचार के विरोध में भाजयुमो ने फूंका जिला प्रशासन का पुतला









