আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बाबा रामदेव ने लॉन्च किया स्वदेशी क्रेडिट कार्ड, 10 लाख तक की है लिमिट

Published on: March 5, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड (पीएएल) ने नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) के साथ को-ब्रांडेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड के दो वेरिएंट लॉन्च किए हैं. पतंजलि में आयोजित कार्यक्रम में बाबा रामदेव व आचार्य बालकृष्ण ने इस योजना की शुरूआत की. इस लांच करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि क्रेडिट कार्ड के रूप में आत्मनिर्भर भारत की नई प्रेरणा के साथ आज एक नया इतिहास व कीर्तिमान रचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि पतंजलि आत्मनिर्भर भारत की सबसे बड़ी प्रेरणा है. यह वोकल फॉर लोकल के लिए और लोकल से ग्लोबल तक यात्रा का एक अहम टूल साबित होगा. पतंजलि क्रेडिट कार्ड बहुत जल्द 1 करोड़ लोगों की पहुंच में होगा.

https://ड्रग इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार, बोलीं- अकेले मेरे लिए नहीं है, ऊपर तक देना है

उन्होंने कहा कि मुझे फॉलो करने वालों की संख्या लगभग 5 करोड़ है. प्रतिदिन योग शिविर के माध्यम से, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब चैनल आदि सोशल साइट्स के माध्यम से व अलग-अलग चैनलों के माध्यम से करोड़ों लोग प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप से मुझसे जुड़े हैं. इसलिए मैं कह सकता हूं कि दुनिया में सबसे ज्यादा यदि किसी के वीडियो देखे जाते हैं तो वह बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के हैं. बाबा रामदेव ने बताया कि इस योजना के तहत कार्डधारक को 50,000 से 10 लाख रुपए तक की क्रेडिट लिमिट, 10 लाख रुपए तक का दुर्घटना बीमा लाभ, पतंजलि के प्रोडक्ट्स पर 5 प्रतिशत की विशेष छूट और अन्य कम्पनियों के प्रोडक्ट्स पर छूट व रिवार्ड प्वाइंट भी मिलेंगे. हमारा लक्ष्य आत्मनिर्भर भारत की स्थापना करना है जिसमें यह पूर्ण स्वदेशी क्रेडिट कार्ड अहम कड़ी साबित होगा.

https://दस लाख रुपए की लागत से एसडीएम ऑफिस के पास बनेगा सामुदायिक भवन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now